कर्मचारी चयन आयोग द्वारा CGL Tier I का रिजल्ट 9 फरवरी 2023 को जारी कर दिया गया है, परीक्षार्थी अपना रिजल्ट SSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर परिणाम देख सकते है, SSC CGL Tier I 2022 रिजल्ट परीक्षा प्राधिकरण कर्मचारी चयन आयोग द्वारा घोषित किया गया है, आपको बता दे की SSC CGL ग्रुप b और c पदों के लिए आगे की चयन प्रक्रिया के लिए उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट करने के लिए Tier I की परीक्षा दिसंबर 2022 मे आयोजित की गई थी इसके जरिए केंद्र सरकार के विभागों मे लगभग 37 हजार पदों पर नियुक्तियां होंगी। SSC CGL Tier I परीक्षा के लिए कुल 3355194 उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया है जिसमे से 1616686 परीक्षार्थी ही परीक्षा में उपस्थित हुए जबकि 1738507 आवेदक परीक्षा मे उपस्थित ही नहीं हुए। आगे परिणाम विश्लेषण के आधार पर SSC CGL टायर 2 की परीक्षा 2 से 7 मार्च 2023 के बीच आयोजित की जाएगी और उसमें Tier I मे समग्र प्रदर्शन करने वाले अभ्यर्थियों टायर 2 की परीक्षा मे शामिल होने के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा.

SSC CGL Tier I 2022 रिजल्ट कैसे चेक करें-
- उम्मीदवार अपना रिजल्ट इसकी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना परिणाम डाउनलोड कर सकते है या आप नीचे दिए गए निर्देशों का पालन करके परिणाम डाउनलोड कर सकते है।
- SSC CGL का परिणाम डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आपको SSC की आधिकारिक वेबसाईट https://ssc.nic.in पर जाना होगा।
- होमपेज पर आने के बाद आपका रिजल्ट सेक्शन पर क्लिक करना होगा।
- उसके बाद आप जिन पदों पर परीक्षा मे शामिल हुए थे उसके लिए Combined Graduate Level Examination 2022 परिणाम लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद आपके सामने SSC CGL Tier 1 का परिणाम आपके सामने pdf फाइल आपके सामने खुलकर आ जाएगा।
- फाइल को खोलें और आपको योग्य उम्मीदवारों की सूची दिखाई जाएगी।
- इसके बाद “Ctrl+F” दबाएं और अपना नाम और रोल नंबर दर्ज करें।
- यदि आपका नाम और रोल नंबर इस सूची मे मौजूद है तो आपने SSC CGL टायर 1 की परीक्षा उत्तीर्ण कर ली है।