
CTET Answer Key 2023 केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा CTET की परीक्षा ऑनलाइन मोड में 28 दिसंबर 2022 से 07 फरवरी 2023 तक विभिन्न तिथियों में आयोजित की गई थी, और केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा CTET की उत्तर कुंजी जारी कर दी गयी है। इस परीक्षा में भाग लेने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट https://ctet.nic.in/ पर जाकर उत्तरकुंजी डाउनलोड कर सकते है। आधिकारिक वेबसाइट पर लॉगिन करने के बाद कैंडिडेट द्वारा अटेम्प्टेड किया गया क्वेश्चन पेपर उपलब्ध होगा। आपत्ति विंडो भी 14 फरवरी और 17 फरवरी 2023 तक खुली रहेगी। उम्मीदवार cbse की आधिकारिक वेबसाइट https://ctet.nic.in के माध्यम उत्तरकुंजी के खिलाफ आपत्ति दर्ज करा सकते है।
CTET Answer key Download कैसे करें-
सबसे पहले आपको Ctet की आधिकारिक वेबसाइट https://ctet.nic.in पर विजिट कर लेना है।
आधिकारिक वेबसाइट के होमपेज पर जाने के बाद आपको लेटेस्ट न्यूज़ में Submit key Challenge For CTET Dec22 का लिंक दिखाई देगा।
या फिर आप थोड़ा नीचे स्क्रोल करेंगे तो ये ऑप्शन देखने को मिल जाएगा।
फिर आप Submit key Challenge For CTET Dec22 पर क्लिक करेंगे।
जिसके बाद आपके सामने अलग विंडो खुलकर आ जायेगी, वहां आपको अपना रोल नंबर और डेट ऑफ बर्थ डालना होगा।
उसके बाद आपकी उत्तरकुंजी स्क्रीन पर प्रदर्शित होगी।
फिर अपने उत्तरकुंजी की जांच करें और इसे डाउनलोड करें।