Facts about tiger in hindi | बाघ के बारे में मज़ेदार रोचक तथ्य

बाघ के बारे में रोचक तथ्य (About tiger in hindi)-

Tiger

  • बाघ भारत का राष्ट्रीय पशु है।
  • बाघ जंगल मे रहने वाला मांसाहारी पशु है और बिल्लियों की प्रजाति में ये सबसे बड़ा और ताकतवर होता है।
  • बाघ का वैज्ञानिक नाम पेंथेरा टिग्रिस है।
  • बंगाल टाइगर सबसे आम टाइगर है।
  • बाघ की जीवनकाल लगभग 15- 25 सालों की होती है, चाहे उन्हें जंगल या कैद में रखा जाय।
  • एक नर बाघ का वजन 90-310 तथा मादा 65-170  किलोग्राम तक होता है।
  • बाघों को दलदली क्षेत्र, वन तथा घास के मैदानों में रहना पसंद है।
  • बाघ की लंबाई 3.3 मीटर तक हो सकती है।
  • बाघ का पीछे का पैर सामने वाले से बड़ा होता है जिसके कारण वे 20-30 फ़ीट तक छलांग लगा सकते है।
  •  बाघ के सामने वाले हाथ से एक पंच आपको मारने के लिए काफी है।
  • बाघों के पैर गद्देदार होते है जिनसे वो बिना आवाज किये अपने शिकार की ओर आगे बढ़ते है।
  • आमतौर पर बाघ रात को शिकार करते है क्योंकि रात को उनकी देखने की शक्ति हमसे छह गुना अधिक बढ़ जाती है।
  • बाघ किसी और बड़ी बिल्लियों के साथ संभोग कर सकते है।
  • एक वयस्क बाघ एक दिन में लगभग 40 किलो मांस खा सकता है।
  • बाघ के बच्चे को शावक कहते है, जब ये पैदा होते है तब ये अंधे होते है, एक से दो सप्ताह बाद इनकी आंखे खुलती है और उनमें से कुछ ही जीवित रह पाते है।
  • बाघों को पानी मे खेलना अक्सर गर्मियों में और तैरना बहोत पसंद होता है ये पानी मे कई किलोमीटर तक तैर सकते है।
  • शावक छह महीने की उम्र में शिकार करना सीखना शुरू कर देते हैं, लेकिन अपनी मां के साथ तब तक रहते हैं जब तक कि वे लगभग 18 महीने के नहीं हो जाते।
  •  बाघ समूह में नहीं रहते ज्यादातर वे अकेले जीवन व्यतीत करना पसंद करते है लेकिन कुछ परिस्थितियों में वे समूह में रहते है जिसे लकीर कहा जाता है और जब मादा शावक पाल रही हो तब उसे घात कहा जाता है।
  • एक बाघ 49-65 किलोमीटर प्रति घण्टे की रफ्तार से दौड़ सकता है।
  • एक अनुमान में यह पता लगाया गया कि बाघ शिकार के 10 से 20 प्रयासों में से एक बार शफल हो पाता है।
  • बाघों के मूत्र से बदबूदार पॉपकॉर्न जैसा गन्ध आता है।
  • किसी दो बाघ के त्वचा की धारियां एक जैसी नही हो सकती।
  • एक बाघ की पूंछ 3 फ़ीट तक लंबी होती है।
  • बाघ की दहाड़ को आप 3 किलोमीटर तक सुन सकते है।

दोस्तों आपको tiger facts पसंद आये हो तो आप अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर करें और इसके अलावा भी आप अगर कोई बाघ के बारे में तथ्य जानते हो तो हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं धन्यवाद!

Leave a Comment