Dog in hindi | कुत्तों के बारे में रोचक जानकारी

information about dog in hindi-
Dog

  • मनुष्य लगभग 30000 वर्ष पहले कुत्तों को पालतू बनाना शुरू कर दिया था और तब से कुत्ते हमारे सबसे अच्छे दोस्त माने जाते है।
  • कुत्तों की औसतन उम्र लगभग 12 साल होती है।
  • यदि कुत्ते को गाइड किया जाए तो वो अंधे व्यक्ति को रास्ता पार करने में उसकी मदद कर सकता है।
  • शर-पेई और चो चो ऐसी कुत्तों की नस्ल होती है जिनकी जीभ पूरी तरह से काली होती है 
  • कुत्ते लाल और हरा रंग नहीं देख सकते लेकिन बहोत से लोग ये मानते है कि कुत्ते सिर्फ ब्लैक एंड व्हाइट देख सकते इसके अलावा वे किसी दूसरे रंग को नहीं देख सकते  जबकि ये सच नही है कुत्ते ब्लैक एंड व्हाइट कलर के साथ नीला और पिला रंग को भी देख सकते है।
  • कुत्तों को पसीना नहीं आता!
  • कुत्ता जब जन्म लेता है तब वो बहरा होता है।
  • कुत्ते समय की भावना जानते है यह साबित हो गया है कि वे एक घंटे और चार के बीच का अंतर जानते हैं।
  • एक शोध में यह पता चला है कि यदि आपका कुत्ता है और आपके साथ यदि आप उस समय किसी और जानवर के प्रति प्रेम प्रदर्शित करते है तो आपका कुत्ता ईर्ष्या कर सकता है।
  • कुत्तों में ब्लड ग्रुप 13 प्रकार का होता है जबकि इंसानो में सिर्फ चार प्रकार। 
  • अमेरिका में 75 मिलियन से ज्यादा पालतू कुत्तें है जो कि किसी अन्य देश की तुलना में कहीं ज्यादा है। 
  • आपको जानकर हैरानी होगी कि संघटक, थियोब्रोमाइन युक्त होने के कारण चॉकलेट कुत्तों के लिए बहुत घातक हो सकती है। कुत्तें थियोब्रोमाइन को चयापचय नहीं कर सकते इसलिए चॉकलेट उनके शरीर मे घुलकर उनके सिस्टम को विषाक्त बना सकती है।
  • सोते समय कुत्ते भी सपने देखते है और छोटे कुत्तों (पिल्लों) को वयस्क की तुलना में बार बार सपनें आते है।
  • रूस में आवारा कुत्ते मेट्रो की सवारी करना सीखें है वो भोजन की तलाश कर दूसरे स्टाफ से वापस भी आ जाते है।
  • कुत्तें आपकी जम्हाई हो ट्रिगर कर सकता है, वो जान सकते है यह उसकी जम्हाई है जिसे वो जानता है।
  • कुत्तों की सूंघने की क्षमता बहोत अधिक होती है क्योंकि उनकी नाक में 30 करोड़ से ज्यादा रिसेप्टर्स होते है जबकि मनुष्य में सिर्फ 50 लाख।
  • कुत्ता हमारी भावनाओं को सूंघ सकता है, क्योंकि कुत्तों में सूंघने की क्षमता हमसे एक लाख गुना ज्यादा होती है, यदि हम डरते है तब कुत्ते सूंघ लेते है और उन्हें पता चल जाता है कि हम डरे हुवे है ऐसा इसलिए कि जब मनुष्य डरता है तब हमारे शरीर से पसीना निकलता है और कुत्ते इसे आसानी से जान सकते है।
  •  कुत्ते की नाक की प्रिंट हमारे उंगलियों के प्रिंट जैसा होता है।
  • एक कुत्ता दो साल के इंसानी बच्चे जितना समझदार होता है।
  • कुत्तों की आंख में टेपेटम ल्यूसिडम नामक एक भाग होता है जो कि इन्हें रात में देखने के लिए सहायता करता है।
  • 45% पालतू कुत्तें अपने मालिक के बिस्तर पर सोतें हैं।
  • यदि आप कहीं जाते है और आपको आपके कुत्ते को उदास होने की चिंता सता रही है आप अपने कुछ कपड़े छोड़कर जा सकते है जो आप पहने हो, ऐसा करने से आपके कपड़ों पर पीछे छूटने वाली गंध आपके कुत्ते की अलगाव की चिंता को कम करने में मदद कर सकती है।
  • कुत्तों के पैरों में से पसीना आता है और ये उन्हें गर्म स्थानों पर चलने में मदद करती है, यही कारण है कि इनके पैरों में से स्मैल भी आती आती है।
  • कुत्तों के सुनने की शक्ति मनुष्यों के मुकाबले चार गुना ज्यादा होती है।
  • वास्तव में कुत्तों के पूर्वज भेड़िये है इसीलिए कुत्ते और भेड़िए का DNA 99.9% मिलता है।

दोस्तों क्या आपको भी कुत्ते पसंद है कमेंट कर जरूर बताएं और इस आर्टिकल dog in hindi को अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर करें धन्यवाद!

1 thought on “Dog in hindi | कुत्तों के बारे में रोचक जानकारी”

Leave a Comment