About Elephant in hindi | हाथी के बारे में रोचक जानकारी

हाथी के बारे में (about elephant)- 
Elephant

  • हाथी एक शाकाहारी जानवर है।
  • हथियो की अलग अलग तीन प्रजातियां होती है- अफ्रीकी सावना हाथी, अफ्रीकी वन हाथी और एशियाई हाथी।
  • विश्व में हथियो को सबसे भारी भरकम जानवरों के रूप में गिना जाता है।
  • हाथी अत्यधिक सामाजिक प्राणी हैं जो घनिष्ठ बंधन और पारिवारिक इकाइयाँ बनाते हैं।
  • अफ्रीकी हथियो के कान भारतीय हथियो के मुकाबले बड़े होते है ऐसा इसलिए क्योंकि हाथी अपने शरीर की गर्मी को अपने कानों के जरिये बाहर छोड़ता है और यह काम हाथी के कान की कोशिकाएं करती है, यही कारण है कि अफ्रीकी हथियो के कान बड़े होते है क्योंकि वहां गर्मी अधिक पड़ती है।
  • हाथी एक ऐसा जानवर होता है जिसका दिमाग जानवरो में  सबसे बड़ा होता है।
  • हाथी दूसरों के लिए सहानुभूति महसूस करते है और दुःख सहित अन्य भावनाओं को प्रदर्शित करते है।
  • मादा हाथी हमेशा झुंड में रहती है और उसका नेतृत्व एक बूढ़ी हाथी करती है और झुंड में उसी के परिवार रहते है।
  • नर हाथी किशोरावस्था के दौरान झुंड के साथ रहते है तथा बड़े होने पर वो झुंड से अलग हो जाते है।
  • हाथी अपने दांत का उपयोग विभिन्न प्रकार के कामों के लिए करते है जैसे- भोजन के लिए खुदाई करने के लिए, पेड़ो से छाल निकालने के लिए और अपने प्रतिद्वंद्वियों से लड़ाई करने के लिए।
  • एक नर हाथी का दांत जितना बड़ा होगा उतना ही एक मादा हाथी को वो आकर्षक दिखाई दे सकता है।
  • हाथी के दांत उसके पूरे जीवन काल तक बढ़ते रहते है।
  • हाथी की औसत आयु 50 से 70 वर्ष तक होती है। हालांकि सबसे बूढ़ा हाथी की उम्र 82 साल दर्ज है।
  • हाथी इकलौता ऐसा जानवर होता है जो खुद नहीं सकता और जिसके चार घुटने होते है।
  • हथियो का गर्भकाल 22 महीनों का होता है।
  • हाथी जमीन पर रहने वाले सभी जानवरों से बड़ा होता है।
  • आमतौर पर हथियो का वजन 3000 से 6000 किलोग्राम तक होता है।
  • हथियो की सूंड में दस हजार से अधिक मांसपेशियों होती है जो कि उन्हें भारी वजन उठाने में मदद करती है।
  • हाथी का सूंड बहोत संवेदनशील होता है और ये इसकी मदद से बहोत ही छोटी चीज को फर्श से उठा सकते है।
  • भारी वजन होने के कारण हाथी बहोत धिरे चलते है आमतौर पर इनकी चलने की रफ्तार 6 किलोमीटर प्रति घण्टे की होती है।
  • हाथियां लेटकर नहीं बल्कि खड़े होकर सोतें है।
  • हाथी एक दिन में ज्यादा से ज्यादा सिर्फ चार घंटे ही सोतें है।
  • हथियो की चमड़ी लगभग एक इंच तक मोटी होती है।
  • हाथी एक दिन में लगभग 120 किलो का भोजन खा जाते है।
  • शिशु हाथी का वजन जब वो पैदा होता है तब लगभग 100 किलो तक होता है और हाथी का बच्चा पैदा होने के कुछ ही देर बाद खड़ा हो जाता है।
  • हाथी दिन के 16 घंटे सिर्फ खाने में ही बीता देते हैं।
  • एक हाथी एक सप्ताह में लगभग एक टन मल त्याग करता है जो कि जमीन को उपजाऊ बनाने में बहोत सहायक होती है।
  • हाथी पानी की गंध को 4.5 किलोमीटर दूरी से ही सूंघ सकता है।
  • मादा हाथी हर चार साल में एक बच्चे को जन्म देती है।
  • हाथी अपने पैरों का उपयोग सुनने के लिए भी करते है ऐसा  इसलिए क्योंकि जब हाथी चलते है तब जमीन पर एक विशेष प्रकार का कम्पन पैदा होता है, इससे एक हाथी दूसरे हाथी को जान लेता है।
  • अफसोस कि बात ये है कि मनुष्य हथियो को उनके दांतो के लिए शिकार कर देते है यही कारण है कि हाथी की आबादी खतरे में है, 2013 तक एशियाई हाथी की आबादी में 90% और पिछले 100 वर्षों में अफ्रीकी हाथी की आबादी में 75% की गिरावट आई है।

Leave a Comment