About parrot in hindi | तोता के बारे में रोचक जानकारी

Parrot in hindi-

  • दुनियां भर में तोतों की कुल 393 प्रजातियां पायी जाती है।
  • दुनियां में सबसे बड़े तोतें की प्रजाति काकापो है, दुख की बात ये है कि ये उड़ नही सकते, हालांकि ये पेड़ो पर चढ़ने में अच्छे होते है जिससे इन्हें भोजन मिल जाता है।
  • एक छोटे तोतें को चिक कहा जाता है।
  • अधिकांश तोतें की प्रजातियां भोजन के रूप में फलों के बीजों को पसंद करते है तथा अन्य फल, फूल और छोटे कीड़े खा सकते है।
    parrot

  • तोतें की जीवनकाल 60 वर्ष से अधिक होती है, कोई तोतें की लंबाई जितनी बड़ी होती है वो उतने अधिक वर्ष तक जीवित रहता है, वहीं पालतू तोतें जंगली तोतें की तुलना में अधिक वर्ष तक जीवित रह सकते है क्योंकि इनमें शिकारियों और बीमारियों का खतरा कम रहता है।
  • तोतें बहोत ही स्मार्ट होते हैं और ये बहोत ही बुद्धिमान पक्षी है क्योकि उनमे सीखने की क्षमता होती है क्योकि इनके पास प्राइमेट्स के समान मस्तिष्क तंत्रिका सर्किट होता है, जिसमें मनुष्य भी शामिल हैं।
  • तोतें में ध्वनि को सुनने तथा उसे अनुकरण करने की क्षमता होती है जो कि इन्हें बहोत ही लोकप्रिय बनाती है।
  • केज़ तोतें न्यूजीलैंड के दक्षिण द्वीप के अल्पाइन क्षेत्रों में रहते हैं और ये अपने चुटीले अंदाज के लिए जाने जातें है क्योंकि ये बहोत ही बुद्धिमान होते है ये छोटी मोटी चोरी और बैग की जांच कर सकते है।
  • तोतें न केवल आवजे सुन सकते है बल्कि ये उसकी नकल करके मानव की तरह बोल सकते है।
  • तोतें केवल ऐसे पक्षी होते है जो अपने पैरों से खा सकते है, जैसे इंसान अपने हांथ से भोजन को अपने मुह तक ले जाते है वैसे तोतें भी किसी वस्तु को अपने पैरों से मुह तक ले जाते है।
  • यदि नर और मादा तोतें एक बार प्रजनन कर लेते है तो उसके बाद भी वे एक साथ रहते है और वो अलग तभी होते है जब उनका साथी मर जाता है या प्रजनन करने में विफल हो जाता है।
  • तोतें एक समय मे एक से आठ अंडे देते हैं तथा वे उन अंडो को 18 से 30 दिन तक सेते है जिसके बाद बच्चा निकलता है।

दोस्तों तोता के बारे में ये जानकारी आपको कैसी लगी हमें कमेंट में जरूर बताएं।

Leave a Comment