Space facts in hindi | अंतरिक्ष से जुड़े कुछ मज़ेदार रोचक तथ्य

अंतरिक्ष से जुड़े रोचक तथ्य-

  • अंतरिक्ष पूरी तरह से सुनसान और खामोश है।
  • दुनिया में जितने रेत के दाने है उनसे कहीं ज्यादा अंतरिक्ष में तारे हैं।
  • ब्रह्मांड 13.8 बिलियन वर्ष पुराना माना जाता है।
  • अंतरिक्ष में तापमान -270.45 ℃ होता है।
  • अंतरिक्ष एक शून्य स्थान है, जिसका अर्थ है कि इसमें लगभग कुछ भी नहीं है, लेकिन यह पूरी तरह से खाली नहीं है।
  • हमारे सौर प्रणाली का गठन लगभग 4.6 बिलियन साल पहले हुआ था। 
  • हमारे सौर मंडल के किसी भी अन्य ग्रह की तुलना में शुक्र पर अधिक ज्वालामुखी हैं।
  • बृहस्पति के कुल 79 चंद्रमा है।
  • अंतरिक्ष मे कोई आवाज नही होती है, क्योकि वहां वायु नहीं है।
  • कई वैज्ञानिक मानते है कि लगभग 60.50 करोड़ साल पहले एक क्षुद्र ग्रह डायनासोर के विलुप्त होने का कारण बना था।
  • हमारी आकाशगंगा मिल्की वे में अनुमानित 100-400 बिलियन तारें है।
  • मिल्की वे आकाशगंगा 105,700 प्रकाश वर्ष चौड़ी है।
  • साल 2016 में, वैज्ञानिकों ने 5 अरब प्रकाश वर्ष दूर एक स्रोत से एक रेडियो सिग्नल का पता लगाया।
  • सूर्य हमारी पृथ्वी से 300000 गुना अधिक बड़ा है।
  • चंद्रमा पृथ्वी की तुलना में अधिक खड्डे और निशान दिखाई देते है क्योंकि इसमें बहुत ही कम प्राकृतिक गतिविधि चलती है, पृथ्वी लगातार अपने सतह पर बढ़ने वाले खड्डों को, भूकंप, कटाव, बारिश, हवा और पौधों के माध्यम से सतह में सुधार कर लेती है, जबकि चंद्रमा पर ऐसा नही हो पाता।
  • सूर्य और चंद्रमा के गुरुत्वाकर्षण खिंचाव के कारण हमारे यहां ज्वार और भाटा आता है।
  • अंतरिक्ष यान ने हमारे सौर मंडल के सभी ज्ञात ग्रहों का दौरा किया है।
  • बुध और शुक्र हमारे सौरमंडल के केवल 2 ऐसे ग्रह हैं जिनका कोई भी चंद्रमा नहीं है।
  • मनुष्यों द्वारा चंद्रमा पर छोड़े गए पैरों के निशान  गायब नही हुए है, क्योंकि वहाँ हवा नही है।
  • कम गुरुत्वाकर्षण के कारण, पृथ्वी पर 100 किलोग्राम वजन वाले एक व्यक्ति का वजन मंगल पर सिर्फ 38 किलोग्राम होगा।
  • अंतरिक्ष में भेजा गया पहला मानव निर्मित वस्तु 1957 में था जब स्पुतनिक नामक रूसी उपग्रह लॉन्च किया गया था।
  • मंगल ग्रह पर दिन 24 घंटे 39 मिनट और 35 सेकंड लंबा है। और मंगल पर एक वर्ष 687 दिनों का होता है।
  • पहले ब्लैक होल की तस्वीर पृथ्वी से 30 लाख गुना बड़ा है।
  • प्लूटो पर एक दिन 153 घंटो का होता है।
  • हम पृथ्वी से ब्रम्हांड का केवल 5% ही देख पाते है।
  • हम पृथ्वी पर कहीं भी खड़े हो लेकिन चंद्रमा का केवल एक ही पक्ष देख सकते है।
  • पृथ्वी से हम अपनी नग्न आंखों से 3 से 7 अलग अलग आकाशगंगाओ को देख सकते है।
  • अंतरिक्ष मे कृत्रिम उपग्रहों को पहले स्पुतनिक कहा जाता था।

ये थे अंतरिक्ष से जुड़े कुछ रोचक तथ्य, दोस्तों इससे जुड़ा आपका कोई भी सवाल हो तो कमेंट में जरूर बताएं और इसे अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें धन्यवाद!

Leave a Comment