science facts in hindi | विज्ञान से जुड़े रोचक तथ्य

विज्ञान से जुड़े मज़ेदार रोचक तथ्य-

  • पानी एक ही समय मे उबाल और जम सकता है।
  • एक टूटा अंडा जमीन पर फैल जाता है लेकिन समुद्र जेली फिश की तरह 18 मीटर तक तैरकर नीचे जा सकता है।
  • ब्रम्हांड 50,000,000,000 आकाशगंगाओं से बना है। और एक सामान्य आकाशगंगा में 1,000,000,000,000 तारे हैं। अकेले हमारे मिल्की वे में 100 बिलियन से ज्यादा पृथ्वी जैसे ग्रह हो सकते है, अब भी आपको लगता है हम अकेले है।
  • एक व्यक्ति के शरीर के अंदर इतना DNA होता है कि उसे सूर्य से प्लूटो तक 17 बार फैलाया जा सकता है।
  • औसत मानव शरीर में मानव कोशिकाओं की तुलना में दस गुना अधिक जीवाणु कोशिकाएं होती हैं।
  • एक व्यक्ति अपने जीवन काल मे इतना चलता है की वह पूरे विश्व के पांच चक्कर के बराबर होता है।
  • आप बिना लार के भोजन का स्वाद नहीं ले सकते है, क्योकि भोजन में स्वाद के लिए भोजन का रसायन पहले लार में घुलता है फिर हमें स्वाद का अहसास होता है।
  • अगर बेतेलगेस विस्फोट होता है, तो यह हमारे आकाश को दो महीने तक लगातार रोशन करेगा। यह कभी भी हो सकता है – कुछ हज़ार साल के भीतर, कल या अभी दरअसल बेतलगेस एक तारा है जो पृथ्वी से लगभग 430 प्रकाश वर्ष दूर है, फिर भी यह पृथ्वी के आकाश में सबसे चमकदार सितारों में से एक है, इसका कारण यह है कि ये ब्रम्हांड का सबसे बड़ा प्रकार वाला तारा है, यह सूर्य से 370 गुना ज्यादा बड़ा और लगभग 10000 गुना ज्यादा प्रकाशित होता है। यह अपने जीवनकाल के अंत के करीब है, बेतेलगेस के सुपरनोवा में विस्फोट होने की संभावना है, और यह कभी भी हो सकता है।
  • ऑक्टोपस को 9 दिमाग, 3 दिल और इनके खून का रंग नीला होता है।
  • सूर्य पृथ्वी से 300000 गुना अधिक बड़ा है।
  • शुक्र हमारे सौरमंडल का सबसे गर्म ग्रह है जिसकी सतह का तापमान 450 डिग्री सेल्सियस से अधिक है।
  • पृथ्वी पूरी तरह गोल नहीं है, यह उत्तरी और दक्षिणी ध्रुवों पर थोड़ी चपटी है।
  • हमारी पृथ्वी पर पर पौधे लगभग 40 करोड़ वर्षों  से मौजूद हैं।
  • पृथ्वी से प्रकाश को चंद्रमा तक पहुंचने में महज 1.255 सेकंड का समय लगता है
  • हवा की तुलना में आवाज पानी मे चार गुना तेजी से यात्रा करती है।
  • तोते और खरगोश अपनी गर्दन हिलाये बगैर पीछे देख सकते है।
  • अंतरिक्ष में मनुष्य अपनी लंबाई से थोड़ा बड़ा हो जाता है क्योंकि वहाँ कोई गुरुत्वाकर्षण नहीं होता है।
  • किसी भी प्राकृतिक गैस में अपनी गन्ध नहीं होती। हमारे द्वारा इसमें गन्ध डाली जाती है ताकि लीक होने पर इसका पता लगाया जा सके।
  • गाय और घोड़े खड़े होकर सोते है।
  • पृथ्वी का सबसे बड़ा सागर प्रशांत महासागर है।
  • टिड्डियों के कान उनके पेट मे होते है।
  • 2,000 किलोमीटर से अधिक लंबी, द ग्रेट बैरियर रीफ पृथ्वी पर सबसे बड़ी जीवित संरचना है।

यह थे विज्ञान के बारे में रोचक तथ्य यदि इससे जुड़ा आपका कोई भी सवाल हो तो कमेंट में जरूर बताएं और विज्ञान से जुड़े ये तथ्य आपको पसंद आये हो तो ईसे अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर करें धन्यवाद।

Leave a Comment