Frog facts in hindi | मेंढक के बारे में मज़ेदार रोचक तथ्य

मेंढक के बारे में रोचक तथ्य-

  • मेढक एक उभयचर जीव है, जल और थल दोनों पर रहता है।
  • मेंढक रानिडा परिवार का है। इनकी 400 से अधिक प्रजातियां पायी जाती है
  • मेढक अपने अंडे पानी मे देते है और पानी मे ही अंडे सेते हैं और फिर वे टैडपोल बन जाते हैं। 
  • मेढक के बच्चे तब तक पानी मे रहते है जब तक कि वे वयस्क नहीं हो जाते।
  • मेंढक पानी नहीं पीते है, वे अपने त्वचा से पानी अवशोषित करते है।
  • सबसे बड़ा मेढक गोलियथ मेंढक होता है इसके शरीर का आकार लगभग 1 फ़ीट लम्बा होता है।
  • शिशु मेढ़क मछलियों की तरह दिखते है, इनके पास मछलियों की तरह पंख भी होते है और वे अपने गलफड़ों से सांस लेते है।
  • मेंढकों को लगातार पानी की जरूरत रहती है और इनकी त्वचा हमेशा नम रहनी चाहिए यदि इनकी त्वचा सूखती है तो इनकी मृत्यु हो जाती है।
  • मेंढक अपने भोजन को पकड़ने और निगलने के लिए अपनी जीभ का उपयोग करते है।
  • मेंढक अपने नाक से सांस लेते है और बाकी हवा अपने त्वचा से अवशोषित करते है।
  • मेंढकों के आंख की दृष्टि 360° तक होती है, वे एक समय मे एक साथ सबको देख सकते है।
  • मेंढक प्रजनन के लिए तब तैयार होता है जब वह केवल तीन साल का होता है।
  • मेंढक भोजन निगलने में मदद करने के लिए अपनी आंखों का उपयोग करते हैं। जब मेंढक पलक झपकाता है, तो इसकी आंखें नीचे की ओर आ जाती हैं और इसके मुंह के ऊपर में एक उभार पैदा होता है। यह उभार मेंढक के मुंह के अंदर के भोजन को उसके गले के पीछे निचोड़ता है।
  • अंटार्कटिका एकमात्र ऐसा महाद्वीप है जहाँ मेंढ़क नहीं पाए जाते है।
  • मेढकों की कई प्रजातियां 4 से 15 साल तक जीवित रह सकती है।
  • कई जंगली जानवर मेंढकों का शिकार कर लेते है, जिससे वे लंबा जीवन नहीं जी पाते है यही कारण है कि मेढक अपनी त्वचा पर एक लेप लगाते है, ज्यादातर समय ये लेप जहरीले होते है।
  • वियतनाम, चीन, इंडोनेशिया और थाईलैंड इन देशों में मेंढकों के पैर लोगों द्वारा खाये जाते है।

Leave a Comment