केंचुए के बारे में रोचक तथ्य

केंचुआ एक प्रकार का कीड़ा है जो कि मिट्टी के अंदर रहता है। आमतौर पर ये हम इसे बरसात के दिनों में पानी और जमीन पर रेंगते हुवे देखते है, यदि हम जमीन के अंदर गीली मिट्टी खोदें तो हमे बहोत से केंचुए देखने को मिलेंगे लेकिन सूखे जमीन पर इनके मिलने के चांसेज बहोत कम होता है। केंचुए को किसानों का दोस्त भी कहा जाता है क्योकिं इसके मल से मिट्टी उपजाऊ होती है जिससे किसानों की पैदावार में इजाफा होता है। हम आज केंचुओं से जुड़े कई सारे रोचक तथ्य और इनके बारे में कई जानकारियां जानेंगे।
kenchue ke baare me rochak tathya

केंचुओं के बारे में कई रोचक तथ्य-

  1. दुनियाभर में केंचुओं की लगभग 7 हजार से भी अधिक प्रजातियां पायी जाती है जिनमे से करीब 200 प्रजातियां अकेले अमेरिका में पाई जाती है।
  2. केंचुए अपनी त्वचा से सांस लेते है और उनके पास फेफड़ा या कोई अन्य स्वसन तंत्र नही होता, अगर देखा जाय तो ये इनके लिए ही फायदेमंद है क्योंकि केंचुआ हमेशा मिट्टी में रहता है और त्वचा से सांस लेने में आसानी होती है, हालांकि इन्हें डूबने का खतरा रहता है।
  3. केंचुओं को अंधेरे में रहना पसंद है इसलिए ये अधिकतर रात को ही बाहर निकलते है और ये दिन के समय लगभग डेढ़ फीट नीचे रहते है इसलिए इन्हें ‘नाईट क्रॉलर’ के नाम से जाना जाता है।
  4. केंचुओं के मुह का पता लगाना बहोत ही मुश्किल होता है क्योंकि इनका मुह और पूंछ एक जैसी होती है और ये दोनों तरफ से चल सकतें है इसलिए यह पता नही लग पाता कि कौन मुह है या कौन पूंछ।
  5. दुनियां के सबसे बड़े केंचुए ऑस्ट्रेलिया के गिप्सलैंड में पाए जाते है इसलिए इसे केंचुओं का घर भी कहा जाता है, यहां पाए जाने वाले केंचुओं की लंबाई लगभग 3 फ़ीट हो सकती है और कई बार ये एक अजीब सी भयंकर आवाज भी करते है।
  6. यदि केंचुए को आधा भागों में काट दिया जाय तो ये मरते नहीं बल्कि कटा हिस्सा एक नया केंचुआ बन जाता है लेकिन ये इस बात पर निर्भर करता है कि इसे कहाँ से काटा गया है, कटा टुकड़ा कितना बड़ा है।
  7. केंचुए बिल्कुल भी नुकसानदेह नही होते है और इन्हें आप अपने हाथ से पकड़ सकते है हालांकि इनकी 50 ऐसी प्रजातियां है जिनको आक्रामक माना जाता है।
  8. केंचुए सिर्फ गले सड़े फल और सूखे पत्ते खातें है।
  9. केंचुए मिट्टी में नमी बनाने और पोषक तत्वों को स्थान्तरित करने में बहोत मदद करते है इसके अलावा ये पक्षियों के भोजन का स्रोत है।
  10. भारत मे कुछ जगहों पर केंचुओं से मछलियों को भी मारा जाता है।
केचुआ हमारे लिए बहोत ही जरूरी है क्योंकि ये मिट्टी से जहरीले पदार्थो को बाहर निकलते है और ये जमीन को बेहतर बनाते है। केंचुओं से जुड़ी यह जानकारी आपको पसंद आई हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें धन्यवाद।

Leave a Comment