क्या पेड़ भी करते है आपस में बात, पेड़ो के बारे में रोचक तथ्य

पेड़ हमारे जीवन मे बहोत ही  सहायक है क्योंकि इससे हमें ऑक्सीजन मिलती है जिसके कारण की हम जिंदा रहते है इसके अलावा भी पेड़ हमें फल और सूखे पेड़ो से लकड़ियां प्राप्त होती है कुछ लोग लकड़ियों के लिए हरे पेड़ो को भी काट देते है जबकि ऐसा करना बहोत गलत है। आज हम इस लेख में आपको पेड़ों से जुड़े कई रोचक जानकारियां दूंगा जो कि शायद आप नहीं जानते होंगे।
पेड़ भी आपस में करते है बात-
पेड़ आपस में बात करते हैं, जी हां दोस्तो सही सुना आपने पेड़ आपस में बात करते हैं। एक बहोत ही बड़े फारेस्ट रिसर्च में वैज्ञानिकों को यह पता चला की पेड़ आपस में बात करते रहते है और वो भी हमेशा, जब आप किसी जांगल से जा रहे होते है तब आपके पैरों के नीचे पेड़ो की बातचीत चल रही होती है और आपको पता भी नही चलता ऐसा इसलिए कि वो पेड़ शब्दों में बोलकर बात नहीं करते ये इलेक्ट्रिकल इम्पल्स के जरिये बात करते है, पेड़ के जो जड़ होते है इसके जरिये ये सिग्नल एक दूसरे तक जाती है वैसे ही जैसे इंटरनेट पर एक कम्प्यूटर से दूसरे कम्प्यूटर तक इलेक्ट्रिक सिग्नल जाती है। उसी प्रकार से पेड़ पौधों के बीच मे एक जुड़ाव होता है क्योकि हम हर पेड़ के अंदर उसकी जड़ें उनके लंबाई के बराबर फैली होती है जैसे जैसे जड़े बड़ी  होती वैसे वैसे एक पेड़ की जड़ बगल वाले पेड़ से कनेक्ट होता है ऊपर देखने मे ऐसा लगता है कि ये दूर-दूर है लेकिन अंदर ही अंदर ये एक दूसरे के संपर्क में रहते है अपने जड़ो के जरिये।पर एक पेड़ सिर्फ दूसरे पेड़ से नहीं अपने 200 मीटर तक सभी पेड़ो से संपर्क में रहता है और आपस मे बातचीत करता रहता है ये इस प्रकार करता है कि  अपने बगल वाले पेड़ को अपना संदेश पहुंचाएगा और वो अपने बगल वाले को इस प्रकार से वो संदेश उस पेड़ तक पहुंच जाता है।अगर हम इस लॉजिक से देखें तो पूरा जंगल आपस में जुड़ा हुआ है।
अभी आपलोग ये सोच रहे होंगे कि पेड़ पौधे आपस में क्या बात करते होंगे तो वैज्ञानिकों को जितना पता चला उसके हिसाब से ये जितना बातें करते है उनमें से ज्यादातर बातें जिंदा रहने से जुड़ी होती है ये वास्तव में खाने को साझा करने के लिए बात करती है, जैसे जब एक पेड़ के पास पानी या रसायन की कमी होती है तब वो अपने करीब वाले पेड़ को संदेश देने लगता है और वो पेड़ उसकी कमीं को पूरा करता है।
पेड़ो के बारे में रोचक तथ्य
पेड़ो के बारे में रोचक तथ्य-
  1. दुनिया भर में पेड़ो की लगभग 23000 प्रजातियां पाई जाती है।
  2. एक पेड़ पूरे साल में लगभग 2000 लीटर पानी धरती से सोख लेता है।
  3. रोजाना जो आप न्यूज़ पेपर पढ़ते है उसका एक संस्करण बनाने में  लगभग 500 पेड़ो का इस्तेमाल होता है। और आप जो किताबें पढ़ते है वो भी एक पेड़ का हिस्सा है।
  4. पूरे विश्व भर में भारत मे सबसे ज्यादा पेड़ो की प्रजातियां पाई जाती है और बाद में अमेरिका आता है।
  5. केले का पेड़ लगभग 20 फ़ीट तक बढ़ जाते है।
  6. चीन में लगभग 20 फीसदी पेड़ औषधियां बनाने में उपयोग किया जाता है।
  7. आपको बता दे कि पेड़ कभी भी बूढ़े होने की वजह से नहीं मरते है, ये किसी बीमारी या इंसानो द्वारा कटाई करने से मरते है।
  8. एक अनुमान के मुताबिक शहरों में उगने वाले पेड़ गावों में उगने वाले पेड़ों के मुकाबले 23 वर्ष कम जीते है, वजह तो आप समझ ही गए होंगे।
  9. पेड़ हमारी वातावरण में मौजूद कार्बनडाईऑक्साइड की अवशोषित कर लेते है इस प्रकार से ये हमे ग्लोबल वार्मिंग से भी बचाते है इएलिये हमे पेड़ों को बचाना चाहिए।नहीं तो आने वाले समय मे ये धरती इंसानो के रहने लायक नहीं रह पाएगी।
  10. पेड़ों को अपने घरों के आसपास लगाने से हमारा वातावरण शुद्ध रहता है और पेड़ों के द्वारा छोड़ी ऑक्सीजन गैस से हम जिंदा है।
    पेड़ भी आपस में बात करते है
अंत मे मैं आपसे यही कहना चाहूंगा कि आप जितना हो सके उतना ज्यादा पेड़ लगाइये क्योकि पेड़ हमारे लिए बहोत ही जरूरी है और इससे जुड़ा आपका कोई भी सवाल हो तो आप हमें कमेंट में जरूर बताएं और इस जानकारी को अपने दोस्तों के साथ शेयर करें।

Leave a Comment